राजस्थान
Jalore: मंगलवार को 43 ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का होगा आयोजन
Tara Tandi
3 March 2025 6:19 PM IST

x
Jalore जालोर । जिले में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (एग्रीस्टैक) योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिससे किसानों को अब 11 अंकों की यूनिक फार्मर आईडी मिलेगी।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि एग्रीस्टैक योजना के तहत जालोर जिले में 4 मार्च, मंगलवार को देबावास, वेडिया, देच्छू, गोदन, आंवलोज, आलासन, नरसाणा, डांगरा, बाला, सुगालिया जोधा, उनड़ी, तिलोड़ा, तुरा, वालेरा, पुनगकलां, बासड़ाधनजी, पावली, सेरणा, नरसाणा, वाडाभाडवी, राउता, सोबडावास, सेवड़ी, वाडा नया, बागोड़ा, नवापुरा ध्वेचा, नया मोरसीम, जेरण, दासपां, जेतू, नोहरा, मेडा, सिलासन, करवाड़ा, कागमाला, गोलासन, सांकड़, हाडेतर, हरियाली, झाब, खासरवी, सेसावा व रामपुरा ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस यूनिक आईडी नंबर के आधार पर किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त के साथ फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। यूनिक फार्मर आईडी नंबर नहीं होने पर पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल सकेगा। खराबे की स्थिति में किसानों का चिन्हीकरण करना आसान होगा। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए किसानों का स्वतः रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। किसानों को कल्याण की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बार-बार सत्यापन या रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा।
TagsJalore मंगलवार43 ग्राम पंचायतोंफार्मर रजिस्ट्री शिविर आयोजनJalore: Farmer registry camp will be organized in 43 gram panchayats on Tuesdayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





