राजस्थान
Jalore :जिला कलेक्टर ने सुन्देलाव तालाब के ओवरफ्लोट रपट व डाउन स्ट्रीम कॉलोनियों का लिया जायजा पीडब्ल्यूडी
Tara Tandi
7 Jun 2024 6:21 PM IST

x
jaipur जालोर । जिला कलक्टर पूजा पार्थ ने शुक्रवार को नगर परिषद जालोर द्वारा मानसून पूर्व तैयारियों के संबंध में सुन्देलाव तालाब की ओवरफ्लो रपट व डाउन स्ट्रीम कॉलोनियों का जायजा लेते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों को आपस में समन्वय कर एक्शन प्लान बनाकर जल भराव की समस्या के समाधान को लेकर निर्देशित किया।
जिला कलक्टर ने सुन्देलाव तालाब के ओवरफ्लो बहाव क्षेत्र की ओर स्थित कॉलोनियों में पहुँचकर जायजा लेते हुए नगर परिषद को ओवरफ्लो के पानी की निकासी के लिए कच्चा नाला बना जल भराव की समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया साथ ही उन्हांने तालाब की रपट पर बबूल की झाड़ियों के कटाई कार्य को मानसून पूर्व पूर्ण करने की बात कही।
इसी प्रकार उन्होंने पुलिस लाईन व शिवाजी नगर क्षेत्र में जल भराव से होने वाली समस्या से रहवासियों को निजात दिलाने के लिए नगर परिषद को मानसून पूर्व तैयारियाँ शुरू करने की निर्देश दिए।
इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता चतुर्भुज खुडीवाल, अधिशासी अभियंता रमेश सिंघारिया, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता दयालसिंह जोधा, नगर परिषद के आयुक्त दिलीप माथुर उपस्थित रहे।
TagsJalore जिला कलेक्टरसुन्देलाव तालाबओवरफ्लोट रपटडाउन स्ट्रीम कॉलोनियोंजायजा पीडब्ल्यूडीRecolector del distrito de Jaloreestanque Sundelavinforme de desbordamientocolonias río abajoJaija PWDजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





