
x
Jalore जालोर । संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागृह का औचक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जिसमें व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गई।
संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह के जिला कारागृह पहुँचने पर पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने जिला कारागृह में बंदियों से कारागृह की व्यवस्थाओं, उनकी दिनचर्या व उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को लेकर कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बीमार बंदियों के उपचार के लिए कारागृह में चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
संभागीय आयुक्त ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जिला कारागृह में सुरक्षा व्यवस्था व साफ-सफाई पर कार्मिकों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव, कारागृह की पुलिस उप अधीक्षक सम्पति बामणिया सहित कारागृह के कार्मिक एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे।
TagsJalore संभागीय आयुक्तजिला कारागृहऔचक निरीक्षणJalore Divisional CommissionerDistrict JailSurprise Inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





