
x
Jalore जालोर । जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्चच्छता मिशन की 36वीं मासिक बैठक जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में 11 जून, बुधवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान गत बैठक में लिए गए निर्णयों एवं दिशा-निर्देशों, जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल की वस्तुस्थिति, नर्मदा परियोजना में प्रगतिरत पेयजल योजनाओं, जेजेएम में पूर्ण हुई योजनाओं एवं एसबीएम-जी2 कार्यों की समीक्षा तथा जेजेएम के कार्य पूर्ण होने के उपरांत ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन व संधारण के हस्तांतरण एवं संभावित व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन, नल जल मित्रों के प्लम्बर ट्रेड हेतु प्रशिक्षण, विद्यालयों व आंगनवाड़ियों में पेयजल एवं ग्रीष्म ऋतु में पेयजल टेंकर सप्लाई व शिकायत समाधान की समीक्षा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी।
TagsJalore जिला जलस्वच्छता मिशनबैठक बुधवारJalore District WaterSanitation Missionmeeting Wednesdayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





