
x
Jalore जालोर । जिला कलक्टर प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिला कलक्टर प्रदीप के. गावंडे ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विगत बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना रिपोर्ट देखते हुए जिले में सड़क परिवहन सुरक्षा को सुनिश्चित किए जाने की बात कही।
जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जिले की सड़कों पर चिह्नित किए गए दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) पर किए गए सुरक्षात्मक उपायों के संबंध में जानकारी लेते हुए स्पीड ब्रेकर व संकेतक बोर्ड लगवाने एवं सड़कों के घुमावदार मोड़़ पर दृष्टिबाधक के रूप में मौजूद झाड़ियों की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के नागरिकों के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाने की बात कही। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश सिंघारिया, जिला परिवहन अधिकारी जालोर ओमप्रकाश चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी भीनमाल ओमसिंह शेखावत सहित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
TagsJalore जिला सड़क सुरक्षा समितिबैठक संपन्नJalore District Road Safety Committeemeeting concludedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





