राजस्थान

Jalore: जन आधार 2.0 का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Tara Tandi
31 July 2025 5:57 PM IST
Jalore: जन आधार 2.0 का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
x
Jalore जालोर । राजस्थान जन आधार प्राधिकरण जयपुर के दिशा निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला जन आधार योजना अधिकारी एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक डॉ. धनसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय एक दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में सांख्यिकी अधिकारी किशनसिंह व सहायक सांख्यिकी अधिकारी डूंगराराम चौधरी ने जन आधार 2.0 पोर्टल में नये अपडेशन एवं सरलीकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरजीएचएस में सरकारी कार्मिकां के बच्चे नाम स्वतः जुड़ जाएंगे, विवाह प्रमाण पत्र के माध्यम से जन आधार में दुल्हन/दुल्हे का नाम जन आधार में स्वतः स्थानांतरित हो जायेगा। वही जन आधार 2.0 पोर्टल में जन आधार नामांकन, अद्यतन, नये सदस्य का नाम जोडना, सदस्य का दुसरे जन आधार में नाम जोडना की प्रक्रिया में सरलीकरण किया गया है। एनपीसीआई के माध्यम से जन आधार में जुडे बैक खातां का सत्यापन होगा तथा आमजन को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से जन आधार में अद्यतन करने की सुविधा मिलेगी। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र में जन आधार योजना में द्वित्तीय सत्यापक नियुक्त किया गया है।
प्रशिक्षण में जिले के जन आधार योजना के सभी द्वित्तीय सत्यापक ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी एवं ब्लॉक के संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
Next Story