राजस्थान
Jalore: ‘‘स्वस्थ राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र’’ थीम पर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
Tara Tandi
3 March 2025 6:31 PM IST

x
Jalore जालोर । ’स्वस्थ राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र’’ थीम के तहत ’’जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता’ का आयोजन 4 व 5 मार्च को ’पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जालोर’ के खेल मैदान में किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड ने बताया की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ’कबड्डी एवं रस्साकशी’ जैसी सामूहिक प्रतियोगिताओं में ’ब्लॉक स्तर की प्रथम विजेता टीमें भाग लेगी। इसके अलावा ’एथलेटिक्स (100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़)’ में ’लड़कों एवं लड़कियों की श्रेणी में ब्लॉक स्तर के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी’ हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सभी प्रतिभागियों एवं संबंधित सहयोगियों को प्रातः 10 बजे पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जालोर में उपस्थिति देनी होगी।
TagsJalore: स्वस्थ राष्ट्रसमृद्ध राष्ट्रथीम जिला स्तरीयखेलकूद प्रतियोगिताJalore: Healthy NationProsperous NationTheme District LevelSports Competitionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





