राजस्थान

Jalore: जिला स्तरीय जनसुनवाई व जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को

Tara Tandi
17 Sept 2024 6:23 PM IST
Jalore: जिला स्तरीय जनसुनवाई व जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को
x
Jalore जालोर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के त्वरित, गुणात्मक एवं सकारात्मक निराकरण के लिए व्यापक कार्यक्रम एकीकृत परिवाद निवारण प्रणाली ‘‘संपर्क समाधान’’ के तहत 19 सितम्बर, गुरूवार को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के भारत निर्माण सेवा केन्द्र पर वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित कर आमजन की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की जायेगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवचरण मीना ने दी।
Next Story