राजस्थान

Jalore: आठवीं आर्थिक गणना 2025-26 के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन

Tara Tandi
27 Dec 2024 5:33 PM IST
Jalore: आठवीं आर्थिक गणना 2025-26 के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन
x
Jalore जालोर। आठवीं आर्थिक गणना 2025-26 को सुव्यवस्थित एवं निर्धारित समयावधि में सम्पादित करने के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य में आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय राजस्थान द्वारा आठवीं आर्थिक गणना 2025-26 सम्पन्न की जानी है जिसमें आर्थिक गतिविधियों में संलिप्त औद्योगिक इकाईयों की गणना के साथ-साथ उद्यम की स्थिति, संकाय, प्रकृति, स्वामित्व, वित्त प्रबंधन एवं रोजगार इत्यादि से संबंधित सूचना संकलित की जायेगी। आठवीं आर्थिक गणना 2025-26 को सुव्यवस्थित एवं निर्धारित समयावधि में सम्पादित करने के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है जिसमें जिला कलक्टर अध्यक्ष व आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सदस्य सचिव होंगे तथा जिला पुलिस अधीक्षक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिले में पदस्थापित समस्त उपखण्ड अधिकारी, मुख्य आयोजना अधिकारी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के ए.सी.पी., जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक व प्रारंभिक, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक, समस्त तहसीलदार व जिले के समस्त नगरीय निकायों के अधिकारी सदस्य रहेंगे।
Next Story