राजस्थान

Jalore: जिला कलेक्टर ने पुलिस थाना कोतवाली का किया निरीक्षण

Tara Tandi
28 April 2025 6:54 PM IST
Jalore: जिला कलेक्टर ने पुलिस थाना कोतवाली का किया निरीक्षण
x
Jalore जालोर। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने सोमवार को सायंकाल पुलिस थाना कोतवाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाएँ देखी। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के पुलिस थाना कोतवाली पहुँचने पर पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला कलक्टर ने पुलिस थाना में स्वागत कक्ष, मालखाना, मैस, कार्यालय रेकर्ड सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस थाने में बंदी गृह व साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।
Next Story