
x
Jalore जालोर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं, परिवेदनाओं के निवारण, सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरूवार को जिले के समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिनमें आमजन की परिवेदनाएँ प्राप्त कर प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने आलासन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्हांने अधिकारियों को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने के साथ ही जनता की समस्याओं पर प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए परिवादों के मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, सड़क, पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवाद प्रस्तुत हुए जिनकी सुनवाई करते हुए जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने विभिन्न परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया तथा शेष प्रकरण राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी देकर इसका लाभ उठाने की बात कही।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जालोर तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित, विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, सरपंच भरत मेघवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
TagsJalore जिला कलेक्टरआलासन जनसुनवाईJalore District CollectorAlasan Public Hearingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





