राजस्थान

Jalore: जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की ली समीक्षा बैठक

Tara Tandi
6 March 2025 6:28 PM IST
Jalore: जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की ली समीक्षा बैठक
x
Jalore जालोर । जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 15वें वित्त आयोग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने 15वें वित्त आयोग व ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आावश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग की बैठक में बालकों के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम एवं संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की समीक्षा भी की।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, उप पुलिस अधीक्षक गौतम जैन, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव कुमार सुथार, किशोर गृह की अधीक्षक मौर कंवर आदि उपस्थित रहे।
Next Story