राजस्थान

Jalore: जिला कलेक्टर ने काम्बा ग्राम में की रात्रि चौपाल रात्रि

Tara Tandi
13 Nov 2024 5:08 PM IST
Jalore: जिला कलेक्टर ने काम्बा ग्राम में की रात्रि चौपाल रात्रि
x
Jalore जालोर। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मंगलवार को आहोर उपखण्ड के काम्बा ग्राम में रात्रि चौपाल कर उपस्थित ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण किया।
रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के समक्ष ग्रामीणों ने आहोर-जोधपुर सड़क मरम्मत कार्य करवाने, जल जीवन मिशन के तहत जल कनेक्शन जोड़ने, पेयजल की सुचारू आपूर्ति, पीएम सम्मान निधि का लाभ दिलवाने, पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने, रोड़ लाईट लगवाने, अतिक्रमण हटाने, सर्वे कर अवैध जल कनेक्शनों को काटने सहित विभिन्न परिवाद प्रस्तुत किए जिनको जिला कलक्टर ने गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण करवाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को
निर्देशित किया।
रात्रि चौपाल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्कॉम व पंचायतीराज सहित विभागीय अधिकारियों ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर आहोर उपखण्ड अधिकारी सांवरलाल रैगर, तहसीलदार मोहित आशिया, सीएमएचओ डॉ. रमाशंकर भारती, डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता नारायणलाल सुथार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजीव कुमार सुथार, महिला एवं बाल विकास विभाग के अशोक विश्नोई सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Next Story