राजस्थान
Jalore: अंत्योदय संबल पखवाड़े में 23 ग्राम पंचायतों में लगे शिविर, ग्रामीणों को मिला लाभ
Tara Tandi
3 July 2025 5:57 PM IST

x
Jalore जालोर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 24 जून से 9 जुलाई तक चलाए जा रहे पं.दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के दौरान गुरूवार को 23 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांन्वित किया गया।
इन ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर, योजनाओं से ग्रामीणों को किया गया लाभांवित
पखवाड़े के दौरान गुरूवार को जालोर उपखण्ड की सांथू व डूडसी, आहोर उपखण्ड की पांचोटा, बाला व बांकली, बागोड़ा उपखण्ड की भालनी व डूंगरवा, सायला उपखण्ड की वालेरा व चौराउ, भीनमाल उपखण्ड की थोबाऊ व राह, जसवंतपुरा उपखण्ड की पंसेरी व बासडा धनजी, रानीवाड़ा उपखण्ड की भाटीप व कोटड़ा़, चितलवाना उपखण्ड की भाटकी, सूंथड़ी व जोरादर तथा सांचौर उपखण्ड की दाता, गोलासन व पलादर ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के दौरान लंबित पत्थरगढ़ी और सीमाज्ञान प्रकरण का निस्तारण, स्वामित्व पट्टों का वितरण, मृदा नमूनों का संग्रहण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (एनएफ़एसए) के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण एवं नवीन पात्र परिवारों एवं सदस्यों की आधार सीडिंग के कार्य किए गए। वही रास्तों व जल संरचनाओं से अतिक्रमण हटाने और कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण, बिजली विभाग द्वारा झूलते तारों को खिंचवाने व विद्युत पोल समस्याओं का निस्तारण और वन विभाग द्वारा हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत पौधा वितरण किया गया। शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ऊर्जा, जलदाय, कृषि, वन, खाद्य, स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, सामाजिक न्याय व अन्य विभागों की जनोपयोगी सेवाओं से ग्रामीणों को लाभांवित किया गया।
शिविर में आवासीय मकान का पट्टा मिलने पर देवाराम के चेहरे पर आई खुशी
पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े के दौरान जसवंतपुरा पंचायत समिति की बासडा धनजी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में बासडाधनजी ग्राम निवासी देवाराम पुत्र वेलाराम देवासी को आवासीय मकान का पट्टा प्रदान किया गया।
देवाराम ने कुछ समय पहले अपने आवसीय मकान का पट्टा बनाने के लिए आवेदन ग्राम पंचायत में पेश किया गया था। ग्राम पंचायत द्वारा गुरूवार को आयोजित शिविर में पट्टा जारी कर देवाराम को प्रदान किया गया। देवाराम को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण, मुख्यमंत्री पशु मंगला बीमा योजना के तहत गायों का बीमा व सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
देवाराम ने आवासीय मकान का पट्टा मिलने की खुशी में राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।
शुक्रवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविरों का आयोजन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत 4 जुलाई, शुक्रवार को जालोर उपखण्ड की तडवा, केशवना व गोल, आहोर उपखण्ड की बादनवाड़ी, सामुजा व सांकरणा, बागोड़ा उपखण्ड की धुम्बडिया व नरसाणा, भीनमाल उपखण्ड की सरथला व जेतू, जसवंतपुरा उपखण्ड की राजीकावास, पुनगकला व धानसा, रानीवाड़ा उपखण्ड की आजोदर, धामसीन व जोड़वास़, चितलवाना उपखण्ड की वीरावास व केरिया तथा सांचौर उपखण्ड की सेड़िया, बावरला व बिछावाड़ी ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
TagsJalore अंत्योदय संबल पखवाड़े23 ग्राम पंचायतोंलगे शिविरग्रामीणों मिला लाभJalore Antyodaya Sambal Fortnight23 Gram Panchayatscamps organizedvillagers got benefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





