राजस्थान
Jalore: मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए 20 से 22 अगस्त तक होगा कैम्प
Tara Tandi
18 Aug 2025 7:03 PM IST

x
Jalore जालोर । राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष की आयु में 3 हजार रूपये मासिक पेंशन का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र 41 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए 20 से 22 अगस्त तक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जालोर परिसर में कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
राज्य बीमा एवं प्रा.नि. विभाग जालोर की संयुक्त निदेशक सुनीता यादव ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 की अनुपालना में प्रदेश के श्रमिकों, पथ विक्रेताओं एवं लोक कलाकारों द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाईयों और भविष्य संबंधित आशंकाओं के समाधान एवं वृद्धावस्था में उन्हें सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना लागू की गई है। यह स्वैच्छिक एवं अंशदायी पेंशन योजना के संचालित होगी। योजना के पात्र अभिदाताओं को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3 हजार रूपये मासिक पेंशन दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत 41 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए पोर्टल https://vishwakarmapension.rajasthan.gov.in के माध्यम से किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार/जनाधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, बैंक पास बुक व नॉमिनी आधार कार्ड की आवश्यकता होगी।
TagsJalore मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजनारजिस्ट्रेशन 20 - 22 अगस्त कैम्पJalore Chief Minister Vishwakarma SchemeRegistration 20 - 22 August Campजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





