राजस्थान

जालोर-बागरा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ मंगलवार को

Tara Tandi
21 Aug 2023 12:56 PM GMT
जालोर-बागरा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ मंगलवार को
x
जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर की उपस्थिति में 22 अगस्त, मंगलवार को सायं 6 बजे जालोर-बागरा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जायेगा।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रतन बंसल ने बताया कि बजट घोषणा 2023-24 के अनुसरण में जन अभियेग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर की उपस्थिति में 53.22 करोड़ की लागत से जालोर-बागरा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ 22 अगस्त, मंगलवार को सायं 6 बजे भागली चौराहे के समीप टोल नाके से किया जायेगा।
गौरतलब है कि 3 जून, 2023 को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा जालोर-बागरा फोरलेन सड़क का शिलान्यास किया जा चुका है।
Next Story