राजस्थान
Jalore: विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के लिए माई भारत पोर्टल पर आवेदन प्रारंभ
Tara Tandi
25 April 2025 8:09 PM IST

x
Jalore जालोर । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गृह मंत्रालय के सहयोग से बॉर्डर के चयनित 100 गांवों में विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के लिए माई भारत पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के लिए आवेदक की आयु 21 से 29 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक को ‘‘ विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम में आप क्यों भाग लेना चाहते हैं।’’ विषय पर 500 शब्दों में निबंध लिखकर चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ अपलोड करना है। आवेदन के पश्चात चयन समिति द्वारा प्रत्येक राज्य से 15 युवाओं का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया जायेगा।
इस कार्यक्रम के तहत चयनित युवा 15 मई को दिल्ली में रिपोर्ट कर आमुखीकरण प्रशिक्षण प्राप्त कर लेह, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के आवंटित गांव में जाएंगे। संबंधित गांव में 5 युवाओं की एक टीम सात दिन तक रहकर वहां के बारे में सीखेगी। कार्यक्रम के अंत में आवेदक को इस कार्यक्रम की एक रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी। आवेदन माई भारत पोर्टल पर पंजीयन के पश्चात एक्सपीरिंशियल लर्निंग सेक्शन में विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के राजस्थान इवेंट पर जाकर 02 मई 2025 की मध्यरात्रि तक किया जा सकता है।
TagsJalore विकसित वाइब्रेंटविलेज कार्यक्रममाई भारत पोर्टलआवेदन प्रारंभJalore Developed Vibrant Village ProgramMy India PortalApplication Startedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





