राजस्थान

Jalore: 31 जनवरी तक स्वेच्छा से नाम नहीं हटवाने पर अपात्र व्यक्तियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

Tara Tandi
30 Dec 2024 5:31 PM IST
Jalore: 31 जनवरी तक स्वेच्छा से नाम नहीं हटवाने पर अपात्र व्यक्तियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई
x
Jalore जालोर । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित अपात्र व्यक्यिं के नाम स्वेच्छा से हटवाने के लिए 31 जनवरी, 2025 तक गिव अप अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले में अब तक 61 लोगों ने अपने नाम स्वेच्छा से कटवाए हैं।
जिला रसद अधिकारी व जिला उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी आलोक झरवाल ने बताया कि जिले में 31 जनवरी तक चलाए जा रहे गिव अप अभियान का उद्देश्य अपात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर योजना का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को पहुँचाना है। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित सक्षम व्यक्ति जैसे-आयकरदाता, चौपहिया वाहन धारक, सरकारी या अर्द्धसरकारी कर्मचारी व अन्य सक्षम व्यक्ति अपने क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानदार के पास जाकर निर्धारित फॉर्म भरकर योजना से अपना नाम हटवा सकते हैं। यदि सक्षम व्यक्ति अपने नाम नहीं हटवाते हैं तो उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि गिव अप अभियान के तहत अभी तक जिले में कुल 61 लोगों द्वारा स्वेच्छा से अपने नाम हटवाए गए हैं। 31 जनवरी, 2025 तक स्वेच्छा से अपना नाम नहीं हटवाने वाले अपात्र या सक्षम व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई कर उनके द्वारा उठाए गए राशन की बाजार भाव से वसूली की जाएगी।
Next Story