राजस्थान
Jalore दौरे पर राज्यपाल कटारिया, शिक्षा और संस्कार का मिला संगम
Tara Tandi
2 July 2025 5:54 PM IST

x
Jalore जालोर । पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ यू.टी. के प्रशासक श्री गुलाबचन्द कटारिया बुधवार को भाण्डवपुर तीर्थ में आयोजित हुए पूज्य श्री जयरत्नसूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास प्रवेश एवं श्री वर्धमान राजेन्द्र जैन महाविद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में राज्यपाल श्री गुलाचबंद कटारिया ने श्री वर्धमान राजेन्द्र जैन महाविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में अपने कर कमलों से नींव का पत्थर स्थापित किया। उन्होंने भाण्डवपुर तीर्थ के पूज्य श्री जयरत्नसूरीश्वरजी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने भाण्डवपुर तीर्थ के विकास में भागीदार भामाशाहों का आभार जताया।
भाण्डवपुर तीर्थ पहुँचने पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ यू.टी. के प्रशासक श्री गुलाबचन्द कटारिया को पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम दक, राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सिवाणा विधायक हमीरसिंह भायल, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, जगसीराम कोली व रामलाल मेघवाल, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव, सहकारिता विभाग जोधपुर के अतिरिक्त निदेशक शुद्धोधन उज्ज्वल, मंजू सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
TagsJalore दौरेराज्यपाल कटारियाशिक्षा संस्कारमिला संगमJalore tourGovernor Katariaeducation cultureconfluenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





