राजस्थान

Jaisalmer: जैसलमेर में स्कूल बस में आग, चालक की सूझबूझ से बची बच्चों की जान

Admindelhi1
11 Aug 2026 3:55 PM IST
Jaisalmer: जैसलमेर में स्कूल बस में आग, चालक की सूझबूझ से बची बच्चों की जान
x
चलती बस में आग लगने से अफरा-तफरी, बच्चों को समय रहते निकाला

जैसलमेर: सलमेर में मंगलवार सुबह चलती स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में 17 बच्चे सवार थे। इंजन से धुआं उठते ही चालक ने बस रोककर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद कुछ ही मिनट में बस आग का गोला बन गई। हादसा सदर थाना इलाके के धऊवा गांव के पास हुआ।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग बुझने तक बस जलकर कबाड़ हो चुकी थी। हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई। हालांकि बच्चों के स्कूल बैग, कॉपी-किताबें और बस में रखा अन्य सामान जल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सीरवी ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जांच में सामने आया कि बस का फिटनेस प्रमाण पत्र 13 दिन पहले समाप्त हो चुका था।

सदर थाना के जगदीशदान ने बताया कि बस पिथला गांव से बच्चों को लेकर डाबला रोड स्थित एसएम पब्लिक स्कूल जा रही थी। धऊवा के पास सड़क पर बने गड्ढे में आगे का पहिया आने से बस में झटका लगा और शॉर्ट सर्किट हो गया। इंजन वाले हिस्से से धुआं उठने के बाद आग की लपटें निकलने लगीं। चालक ने बस सड़क किनारे रोककर गेट खोला और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद की।

Next Story