राजस्थान

Jaisalmer: बस में आग लगने से जैसलमेर में 20 यात्रियों की मृत्यु

Admindelhi1
15 Oct 2025 1:21 PM IST
Jaisalmer: बस में आग लगने से जैसलमेर में 20 यात्रियों की मृत्यु
x
"मची चीख-पुकार"

जैसलमेर: राजस्थान के रेगिस्तानी जिले जैसलमेर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक राज्य परिवहन की एससी बस में अचानक आग लग गई।

घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसलमेर से पोखरण की ओर जा रही थी कि अचानक इंजन के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा।

देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कई यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर जान बचाई, लेकिन कुछ लोग अंदर ही फंस गए।

स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, जबकि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचने में देर हो गई।

घटनास्थल से अभी तक कई यात्रियों के झुलसने और कुछ के शव मिलने की आशंका जताई जा रही है। लोगों के अनुसार 20 लोगो की मौत बताई जा रही है।जिनकी पहचान डी एन ए से होगी

जैसलमेर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से कई गंभीर रूप से झुलसे हैं।”

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर शोक जताते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Next Story