राजस्थान

पुलिस हिरासत में फायरिंग करने वाला जयपुर का शार्प शूटर फिर फरार हो गया

Bhumika Sahu
21 Jan 2023 12:01 PM GMT
पुलिस हिरासत में फायरिंग करने वाला जयपुर का शार्प शूटर फिर फरार हो गया
x
बंदी पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।
जयपुर। जोधपुर के रातानाड़ा थाना इलाके में 18 दिसंबर 2021 की दोपहर भाटिया चौराहे पर पुलिस की कस्टडी में पाली के डरी गांव के सुरेश पुरी नाम के एक बंदी पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। हमले में सुरेश पुरी मारा गया।सुरेश पुरी पर गोली चलाने वाले शार्प शूटर व हिस्ट्रीशीटर अजय पाल उर्फ एपी और अन्य बदमाशों की तलाश पुलिस को सरगर्मी से थी। जोधपुर पीएचक्यू ने अजय पाल पर 50 हजार का इनाम रखा है। अजय पाल को पकड़ने गुजरात पहुंची जोधपुर पुलिस को एक बार फिर नाकामी हाथ लगी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
डीसीपी ईस्ट अमृता दुहन ने बताया- पुलिस ने सुरेश पुरी मर्डर कांड को लेकर पांच गिरफ्तारी की हैं। जिनमें अजय पाल का भाई यशपाल और अजय पाल को फरारी में शरण देने वाला सूरजपाल ​​​​​​शामिल हैं। दोनों को गैर जमानती धाराओं में अरेस्ट किया है।
इसके अलावा कुलदीप चारण, विवेक बागोरिया व लोकेंद्र सिंह नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विवेक पर 8 और कुलदीप पर 5 मुकदमे हैं। जिनमें मारपीट, हत्या के प्रयास के मामले भी हैं। इनकी सुरेश पुरी मर्डर कांड में मुख्य भूमिका थी। लोकेंद्र सिंह को पेरोल फरारी में गिरफ्तार किया है। लोकेंद्र ने अजय पाल को फरारी के दौरान फाइनेंशियल सपोर्ट किया था।कभी ये अजय पाल जालोर के हिस्ट्रीशीटर रघु रोकड़ा का खास हुआ करता था। किसी बात पर दोनों में अनबन हो गई। इसके बाद अजय पाल जबर सिंह से आकर मिल गया और उसकी गैंग में शामिल हो गया। अजय पाल जबर सिंह के दोनों बेटों प्रवीण और भरत के साथ रहने लगा।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story