राजस्थान

जयपुर की सफाई व्यवस्था हुई फेल, नगर निगम के सभी जोन से बीवीजी कंपनी को हटाया गया

Admin Delhi 1
22 Jun 2022 1:37 PM GMT
जयपुर की सफाई व्यवस्था हुई फेल, नगर निगम के सभी जोन से बीवीजी कंपनी को हटाया गया
x

जयपुर न्यूज़: राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजधानी जयपुर की सफाई व्यवस्था आज फेल होती नजर आई है। इस कारण है कि आज जयपुर नगर निगम ने राजधानी की सफाई करने वाली कंपनी बीवीजी को सभी जोन से हटा दिया गया है। जिसके चलते लोगों को कचरा फेंकने में परेशानी हो रहीं है। इससे जनप्रतिनिधियों और आमजन में आक्रोश इतना बढ गया की कॉलोनी का कचरा गाडी में भरकर जोन उपायुक्त कार्यालय ले जाकर खाली कर दिया है। साथ ही प्रशासन को इस समस्या का जल्द निस्तारण करने की चेतावनी भी दी है।

जयपुर में कचरा संग्रहण और सफाई की व्यवस्था की खराब व्यवस्था से आमजन से लेकर जनप्रतिनिधि तक सब परेशान हैं। वार्ड में सफाई नहीं होने से खफा कांग्रेस के पार्षद करण शर्मा ने एक ट्रक किराये पर मंगवाया और उसमें कचरा भरकर खुद चलाकर नगर निगम के मालवीय नगर जोन ऑफिस पहुंचे। यहां उनके साथ आए एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने पहले तो नारेबाजी की, उसके बाद पार्षद ने पिकअप की बॉडी में रखा कचरा जोन ऑफिस के बाहर ही खाली कर दिया। उन्होंने निगम अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही वार्ड में सफाई व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो अगली बार एक नहीं बल्कि 5-7 गाड़ियों में कचरा लेकर यहां पहुंचेंगे।


उधर दूसरी तरफ बीवीजी को हटाने के बाद नगर निगम ग्रेटर प्रशासन के बे-पटरी हुई सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने में पसीने छूट रहे हैं। नगर निगम आयुक्त महेन्द्र सोनी का कहना हैं की नई व्यवस्था के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। टेंडर प्रकिया में समय लगता हैं। जब तब टेंडर की प्रकिया पूरी नहीं होती हैं उतने समय के लिए नगर निगम प्रशासन हर वार्ड मे दो-दो हूपर की व्यवस्था कर रहा हैं। इसके लिए किराए पर हूपर लिए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि नगर निगम प्रशासन ने शहर से कचरा उठाने वाली बीवीजी कंपनी से आज अनुबंध खत्म कर दिया। अभी तक बीवीजी कंपनी नगर निगम ग्रेटर के 7 में से 3 जोन सांगानेर, मानसरोवर और मालवीय नगर जोन में काम कर रही है। आज कंपनी ने इन जोन में भी काम करना बंद कर दिया हैख्। अब नगर निगम के पास पर्याप्त हूपर नहीं है, जिसे लगाकर खुद के स्तर पर कचरा संग्रहण करवाया जा सके। ऐसे में राजधानी में जगह—जगह कचरे के ढेर दिखाई दिए है।

Next Story