राजस्थान

Jaipur: पचपदरा रिफाइनरी के साथ युवाओं को मिलेगा कौशल विकास का प्रशिक्षण

Admindelhi1
14 Aug 2026 11:25 AM IST
Jaipur: पचपदरा रिफाइनरी के साथ युवाओं को मिलेगा कौशल विकास का प्रशिक्षण
x
पचपदरा रिफाइनरी के जरिए युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल ज्ञान

जयपुर: पचपदरा रिफाइनरी के साथ अब थार के युवाओं काे तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास का ज्ञान मिलेगा। कल (गुरुवार) काे उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचन्द बैरवा नेतृत्व में एचआरआरएल रिफाइनरी एवं राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बालोतरा के मध्य 22 करोड़ के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

यह समझौता न केवल महाविद्यालय के आधारभूत इन्फ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक प्रयोगशालाओं एवं तकनीकी संसाधनों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में भी सहायक बनेगा।

यह पहल थार क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर सृजित करने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को ‘टेक्निकल एवं एनर्जी स्किल हब’ के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा कुलदीप रांका जी, संयुक्त शासन सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं निदेशक, तकनीकी शिक्षा, जोधपुर सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। एचपीसीएल की ओर से निदेशक (एचआर) के.एस. शेट्टी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एम.के. मोहराना, चीफ जनरल मैनेजर मनीष टंडन, जनरल मैनेजर पेन्डोर बाबा तथा जनरल मैनेजर यशपाल अनेजा की भी उपस्थिति रही।

Next Story