राजस्थान

Jaipur: कार पलटने से युवती की मौके पर मौत

Admindelhi1
25 March 2026 2:02 AM IST
Jaipur: कार पलटने से युवती की मौके पर मौत
x

जयपुर: शिप्रापथ थाना इलाके में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में कार चला रहीं युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर घायल अवस्था में युवती को जयपुरिया अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने युवती की शिनाख्त कर मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। पुलिस ने मंगलवार को युवती का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

एक्सीडेंट थाना (साउथ) हेड कॉन्स्टेबल कैलाश ने बताया कि सोमवार देर रात करीब मानसरोव एसएफएस कॉलोनी निवासी हर्षिल कालिया (30) पुत्री अरविन्द्र कालिया कार से अपने घर जा रहीं थी। इसी दौरान शिप्रापथ रोड स्थित नगर निगम कार्यालय के पास मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिसमें हर्षिल कालिया गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर शिप्रापथ एवं एक्सीडेंट साउथ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सीधा करवाया और घायल हर्षिल को गंभीर हालत में जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Story