राजस्थान

Jaipur: एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट का काम तेज

Admindelhi1
29 May 2026 5:40 PM IST
Jaipur: एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट का काम तेज
x
एचपीसीएल रिफाइनरी में तकनीकी कार्यों पर जोर

जयपुर: एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड की पचपदरा रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) के पुनर्स्थापन कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। एक जून 2026 से कमीशनिंग गतिविधियां शुरू की जाएंगी जबकि आगामी कुछ सप्ताहों में विभिन्न पेट्रोलियम उत्पादों की निकासी प्रारंभ होने की संभावना है।

राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को राज्य सरकार एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पचपदरा रिफाइनरी में सीडीयू के पुनर्स्थापन कार्यों और रिफाइनरी परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में एचपीसीएल के प्रतिनिधियों ने बताया कि सीडीयू के पुनर्स्थापन कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेजी से प्रगति पर हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि एक जून से कमीशनिंग गतिविधियां प्रारंभ कर दी जाएंगी तथा आगामी कुछ सप्ताहों में रिफाइनरी से विभिन्न पेट्रोलियम उत्पादों की निकासी शुरू होने की संभावना है। समीक्षा बैठक में यह भी बताया गया कि रिफाइनरी की अन्य प्रमुख इकाइयां डीजल हाइड्रोटीटिंग यूनिट डीएचडीटी प्रोपलीन फ्लूड कैटेलिटिक क्रैकिंग यूनिट पीएफसीसीयू डिलेड कोकिंग यूनिट डीसीयू तथा मोटर स्पिरिट ब्लॉक एमएस ब्लॉक भी कमीशनिंग के उन्नत चरण में पहुंच चुकी हैं।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि रिफाइनरी में उत्पादन शुरू होने से प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान की भूमिका और अधिक मजबूत होगी।

Next Story