राजस्थान
Jaipur: महिला एवं बाल विकास शासन सचिव ने गांधीनगर आँगबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
Tara Tandi
23 Sept 2024 6:04 PM IST

x
Jaipur जयपुर । शासन सचिव महिला एवं बाल विकास श्री महेन्द्र सोनी ने सोमवार को गांधीनगर राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (नंदघर) का औचक निरीक्षण किया।
शासन सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय संचालित नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आईसीडीएस जयपुर जिला उपनिदेशक महेश शर्मा को निर्देश दिए कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय चालू किया जाए।
श्री महेन्द्र सोनी के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित कार्यकर्ता श्रीमती हेमलता और सहायिका से केंद्र पर बच्चों की कम उपस्थिति के बारे में जानकारी ली गई।
शासन सचिव ने बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को दी जाने वाली पोषाहार सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यकर्ता से पोषाहार सामग्री प्राप्त करने की प्रक्रिया की व्यवहारिक जानकारी ली। शासन सचिव को कार्यकर्ता ने बताया कि क्यू आर कोड स्कैन कर, ओ टी पी से पोषाहार सामग्री की प्राप्ति सुनिश्चित की जाती है।
श्री सोनी ने निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपलब्ध पोषाहार को देखा तथा उसकी एंट्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गैस सिलेंडर की उपलब्धता की जानकारी ली और अन्य व्यवस्थाओं की वस्तु स्थिति को देख आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।
TagsJaipur महिला बाल विकासशासन सचिवगांधीनगर आँगबाड़ीकेंद्र औचक निरीक्षणJaipur Women Child DevelopmentGovernment SecretaryGandhinagar Anganwadi Center Surprise Inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





