राजस्थान

Jaipur: जल संसाधन मंत्री ने उपराष्ट्रपति की अगवानी की

Tara Tandi
18 Aug 2024 11:42 AM IST
Jaipur: जल संसाधन मंत्री ने उपराष्ट्रपति की अगवानी की
x
Jaipur जयपुर । जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के रविवार को जयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर अगवानी की। उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, आनंद कुमार, पुलिस महानिदेशक यू आर साहू, जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित एवं अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
Next Story