राजस्थान

Jaipur: जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किए माँ अंबे के दिव्य दर्शन

Tara Tandi
26 Sept 2025 1:28 PM IST
Jaipur: जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किए माँ अंबे के दिव्य दर्शन
x
Jaipur जयपुर । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत गुरूवार को अजमेर स्थित अंबे माता मंदिर, बजरंगगढ़ पहुंचे। उन्होंने माँ अंबे के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
श्री रावत ने मंत्रोच्चारण एवं परंपरागत विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि आत्मबल, श्रद्धा और भक्ति का पर्व है। यह समय माँ दुर्गा की आराधना कर शक्ति, सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का होता है।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए कहा कि नवरात्रि हमें मातृशक्ति के प्रति आस्था और सम्मान का संदेश देती है। यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म की सदैव विजय होती है। माँ अम्बे की कृपा से जन-जन का जीवन मंगलमय एवं कष्टमुक्त हो। श्री रावत ने मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं और सभी से समाज में एकता, भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
Next Story