राजस्थान
Jaipur: जल संसाधन मंत्री ने अजमेर में विकास की नई पहल की शुरुआत
Tara Tandi
23 Aug 2025 12:23 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के प्रयासों से अजमेर विकास प्राधिकरण ने बडलिया चौराहा से श्रीनगर गाँव तक रोड लाइट लगाने के महत्वपूर्ण कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस परियोजना की लागत राशि 2 करोड़ रुपए है। इससे लगभग 10 किलोमीटर लंबे मार्ग पर उन्नत एवं ऊर्जा-संवेदनशील सड़क लाइटें लगाई जाएँगी। फिलहाल यह कार्य टेंडर प्रक्रिया में है, और शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य जमीनी स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
इससे बडलिया, लीरिका बाड़िया, श्रीनगर, कानाखेड़ी, हाथीपट्टा, फारकिया सहित 50 से अधिक गाँवों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
रात्रि के समय आवागमन सरल, सुरक्षित और सहज होगा। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा के हिसाब से यह महत्वपूर्ण कार्य है। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-8 और एनएच-48 को लिंक करने के दृष्टिकोण से भी यह महत्वपूर्ण है।
श्री रावत ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि गाँव और शहर के बीच विकास की खाई को खत्म कर हर नागरिक को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ें। यह रोड लाइट परियोजना न केवल भौतिक विकास का प्रतीक है बल्कि ग्रामीणों की जीवनशैली में सुरक्षा और सुविधा का उजियारा भी लाएगी।
TagsJaipur जल संसाधन मंत्रीअजमेर विकासनई पहल शुरुआतJaipur Water Resources MinisterAjmer DevelopmentNew Initiative Startजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





