राजस्थान
Jaipur: जल संसाधन मंत्री ने चूरू मेडिकल कॉलेज में किया पौधरोपण
Tara Tandi
14 Jun 2025 7:41 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने शनिवार को चूरू जिला मुख्यालय पर स्थित पीडीयू मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी संकल्प "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
श्री रावत ने कहा कि वर्तमान में बढ़ते तापमान पर नियंत्रण के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम दोहन से विभिन्न पर्यावरणीय समस्याओं ने जन्म लिया है। इन समस्याओं से निपटने के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि हम पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों को समझें और उनका समुचित निर्वहन करें।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की उपस्थिति में सफाई कार्मिकों को फल वितरित किए।
TagsJaipur जल संसाधन मंत्रीचूरू मेडिकल कॉलेजपौधरोपणJaipur Water Resources MinisterChuru Medical CollegePlantationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





