राजस्थान
Jaipur: जल संसाधन मंत्री ने अजमेर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन को दी राहत
Tara Tandi
26 April 2025 1:39 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने शुक्रवार को अजमेर के सर्किट हाउस में जन सुनवाई कर आमजन की विभिन्न समस्याएं और अभाव-अभियोग संवेदनापूर्वक सुने। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें मुख्यतः बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, सहकारिता एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं।
श्री रावत ने जन सुनवाई के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है, और जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
जन सुनवाई के दौरान कई नागरिकों ने अपने क्षेत्र में पेयजल की कमी, जर्जर सड़कों की मरम्मत, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, चिकित्सा सेवाओं की सुचारू उपलब्धता, बिजली आपूर्ति में अनियमितता एवं सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली से संबंधित मुद्दे उठाए। श्री रावत ने प्रत्येक शिकायत के बिंदुवार समाधान हेतु संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
TagsJaipur जल संसाधन मंत्रीअजमेर सर्किट हाउसजनसुनवाई आमजनदी राहतJaipur Water Resources MinisterAjmer Circuit Housepublic hearinggave relief to common peopleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





