राजस्थान

Jaipur: नगर निगम चुनाव में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

Admindelhi1
11 Sept 2026 4:58 PM IST
Jaipur: नगर निगम चुनाव में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह
x
जयपुर में मतदान को लेकर मतदाताओं में जोश

जयपुर: नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में आज मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

जिला प्रशासन की ओर से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आम मतदाताओं से भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने तथा अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।

Next Story