राजस्थान

Jaipur: स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में किशोरों के लिए होंगे विविध आयोजन

Admindelhi1
11 Aug 2026 3:02 PM IST
Jaipur: स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में किशोरों के लिए होंगे विविध आयोजन
x
किशोरों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

जयपुर: अंतरराष्ट्रीय किशोर (युवा) दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 से 13 अगस्त 2026 तक जिले में विशेष किशोर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत विद्यालयों, उजाला केंद्रों और विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में किशोर-किशोरियों के शारीरिक, मानसिक और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियां होंगी।

सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किशोरों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान एनीमिया की रोकथाम, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। इनमें हीमोग्लोबिन, बीएमआई, दृष्टि और दंत स्वास्थ्य की जांच होगी। आवश्यकता होने पर किशोर-किशोरियों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जाएगा। साथ ही आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण, कृमिनाशक दवा सेवन, मासिक धर्म स्वच्छता परामर्श और पोषण जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

12 अगस्त को उजाला केंद्रों पर विशेष परामर्श शिविर लगाए जाएंगे। इनमें विशेषज्ञ मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल, लैंगिक एवं प्रजनन स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर मार्गदर्शन देंगे। वहीं 13 अगस्त को किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। विभिन्न विभागों के समन्वय से स्वास्थ्य शिक्षा, पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, रोल प्ले, समूह चर्चा और जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी।

Next Story