राजस्थान
Jaipur: राज्य में 5 जून से 20 जून तक चलेगा वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान
Tara Tandi
4 Jun 2025 10:20 AM IST

x
Jaipur जयपुर। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश रावत ने कहा कि मानसून में वर्षा जल के अधिक से अधिक संग्रहण एवं विद्यमान जल स्रोतों के रख-रखाव एवं स्वच्छता हेतु 5 जून से 20 जून तक पूरे राज्य में चलने वाले वंदे गंगा, जल संरक्षण अभियान को जन आंदोलन बनाना है। श्री रावत मंगलवार को बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में वीसी के जरिए वंदे गंगा, जल संरक्षण अभियान की संभाग में तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि इस अभियान में सबका श्रम, सबकी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कुएं, बावड़ी, तालाब, टांकों और वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की साफ सफाई को लेकर जनप्रतिनिधियों के अलावा महिलाओं, युवाओं, किसानों, पत्रकारों, पुलिस, एनसीसी, सिविल डिफेंस, एनजीओ, विभिन्न सामाजिक संगठनों समेत सभी वर्गों को आमंत्रित करना है और इस अभियान से जोड़ना है ताकि हम वर्षा जल का अधिक से अधिक संग्रहण कर सकें। अभियान केे प्रचार प्रसार को लेकर रथ यात्रा, कलश यात्रा, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी समेत विभिन्न एक्टिविटी करवानी है।
जल संसाधन मंत्री श्री रावत ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी खालों की शत-प्रतिशत डिसिल्टिंग का कार्य किया जाएगा। खालों की सफाई एक-दो दिन में नहीं हो सकती, लिहाजा पूरे अभियान के दौरान ही खालों की सफाई चलेगी। प्रशासन इस प्रकार प्लान तैयार करे कि पटवारी और ग्राम पंचायत को भी इससे जोड़ें और मनरेगा से भी इनकी सफाई करवाना सुनिश्चित करें।
श्री रावत ने कहा कि बारिश के दिनों में जिन क्षेत्रों में पानी भरा रहता है, उनको चिन्हित कर उनका समाधान भी निकाला जाए। अभियान के तहत जिले के प्रत्येक गांव में जल संरक्षण को लेकर कोई ना कोई एक्टिविटी करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को लेकर कोई पुराना तालाब इत्यादि बना है तो वहां उस तालाब की जानकारी देने वाला बोर्ड भी लगाया जाए।
इस दौरान वीसी के माध्यम से श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार वंदे गंगा, जल संरक्षण अभियान का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। जल स्रोतों की साफ-सफाई के लिए जनप्रतिनिधियों के अलावा महिलाओं, युवाओं, किसानों, पुलिस, एनसीसी, सिविल डिफेंस, एनजीओ, विभिन्न सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 15 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे।
TagsJaipur राज्य5 जून 20 जूनचलेगा वंदे गंगाजल संरक्षणजन अभियानJaipur state5 June to 20 JuneVande Gangawater conservationpublic campaign will be runजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





