राजस्थान
Jaipur: जल संरक्षण की दिशा में क्रांतिकारी कदम साबित होगा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान
Tara Tandi
5 Jun 2025 10:39 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्य सरकार भूजल स्तर बढ़ाने तथा जल संचयन पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगादशमी के अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान चलाने का ऐतिहासिक एवं भागीरथी फैसला लिया है। अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़कर सर्वस्पर्शी बनाने का प्रयास किया जाएगा और इस प्रकार जल संरक्षण की दिशा में यह अभियान निर्णायक एवं क्रांतिकारी साबित होगा। यह कहना है जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल का।
श्री जोगाराम पटेल ने यह बात बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को हमारी परम्परा और संस्कृति से जोड़ते हुए वंदे गंगा कलश यात्रा तथा जलाशयों पर पूजन कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। अभियान के तहत जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों का पुनरूद्धार, पर्यावरण व जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित होंगी।
उन्होंने कहा कि जन-जन की भागीदारी से ही अभियान जन आंदोलन का रूप ले सकेगा। अभियान जल संरक्षण के माध्यम से राज्य को जल स्वावलम्बी बनाने के लिए चलाया जा रहा है। इससे व्यापक जन को जोड़ने की आवश्यकता है। यह अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़कर सर्वस्पर्शी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने कहा कि अभियान के तहत जयपुर के विभिन्न जिलों में स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप भामाशाहों, उद्यमियों, प्रवासियों एवं खनन से जुड़े व्यक्तियों के सहयोग से कार्य कराए जाएंगे। खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता से वृक्षारोपण करते हुए जिले के समस्त जल स्त्रोतों पर वृक्षारोपण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समस्त जल स्त्रोतों की आवश्यक मरम्मत करवाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जल स्त्रोतों पर अतिक्रमण नहीं हो। अभियान में अधिक से अधिक जन भागीदारी के लिए जन प्रतिनिधियों, धर्म गुरुओं, राजीविका से जुड़ी महिलाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जल संरक्षण की अपील करवाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने जयपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित रास्ता खोलो अभियान, सक्षम जयपुर अभियान, नशा मुक्त जयपुर अभियान लाडेसर अभियान के तहत जयपुर जिले में हुई कार्यों की प्रगति से रूबरू करवाया। साथ ही उन्होंने जयपुर जिला प्रशासन के नवाचारों की सराहना की और उन्हें राज्य स्तर पर अनुकरणीय बताया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल एवं जिला प्रभारी सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के पोस्टर, जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण मार्गदर्शिका- 2025, फ्लैगशिप योजनाएं-2025 एवं जयपुर सतत विकास लक्ष्य सूचकांक-2025 का विमोचन भी किया।
प्रभारी मंत्री ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक—
इससे पहले प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक ली। जयपुर जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती श्रेया गुहा की मौजूदगी में आयोजित समीक्षा बैठक में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की तैयारियों, बजट घोषणाओं एवं सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जानकारी दी कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज वन विभाग, जल संसाधन एवं अन्य विभागों के 56.49 करोड़ की लागत के 1778 कार्यों का लोकार्पण एवं अवलोकन किया जावेगा। शहरी क्षेत्र में गलता जी तीर्थ, जग्गा की बावडी, खनिया की बावड़ी एवं अन्य महव्वपूर्ण स्थानों पर श्रमदान, पौधारोपण तथा साफ सफाई का आयोजन किया जावेगा। साथ ही, विभिन्न विभागों के करीब 99 करोड़ की कुल 1 हजार 949 कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया जायेगा। अभियान के तहत 1 हजार 500 राजस्व गांवो में पोधारोपण का कार्य भी किया जावेगा।
प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने अधिकारियों को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने सहित बजट घोषणाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन और फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के निर्देश दिये।
बैठक में आयुक्त नगर निगम जयपुर श्रीमती रुकमणी रियार, आयुक्त नगर निगम जयपुर हैरिटेज श्री अरुण कुमार हसिजा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्रीमती विनीता सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श्रीमती कुंतल विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्री देवेन्द्र कुमार जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) श्री संतोष मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) श्री मुकेश कुमार मूंड, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दूदू) श्री गोपाल परिहार सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने शिरकत की।
TagsJaipur जल संरक्षणदिशा क्रांतिकारीकदम साबितवंदे गंगाजल संरक्षणजन अभियानJaipur water conservationrevolutionary directionproven stepVande Gangawater conservationpublic campaignजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





