राजस्थान
Jaipur: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान बना जन-जन का अभियान
Tara Tandi
14 Jun 2025 10:29 AM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जयपुर जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान जल संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को अभियान के तहत जिले में विभिन्न विभागों द्वारा जन सहभागिता से जल संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा समस्त छोटे-बड़े बाँधों पर 'कैच द रेन’ अभियान के तहत जल उपभोक्ता समूहों की सहभागिता से जल संचय कार्यक्रम, नवीन पूर्ण कार्यों का लोकार्पण तथा नहरों एवं खालों की सफाई जैसे कार्य किए गए। विभाग द्वारा नांगल भील, पाटलावास, बड़ोदिया मीणा एवं मोरिया ग्रामों में रैली आयोजित की गई जिसमें अधिकारियों और ग्रामीणों की व्यापक भागीदारी रही। इन कार्यक्रमों में वंदे गंगा एप पर प्रविष्टि भी की गई। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा भी व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित की गई।
कोटखावदा ब्लॉक में ओएचएसआर एवं सीडब्ल्यूआर की सफाई, कार्यालय परिसरों की सफाई तथा वाटर टेस्टिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभाग द्वारा पंचायत समिति जोबनेर की ग्राम पंचायतें बसी -नागान, धानू नागान, हिंगोनिया, धानी, बोराज, भियासावा, कालवाड़, भांबरी एवं लालपुर में भी ओएचएसआर एवं सीडब्ल्यूआर की सफाई का कार्य संपन्न कराया गया।
भूजल विभाग द्वारा शाहपुरा की नवालपुरा ग्राम पंचायत में स्थित रिचार्ज शाफ्ट पर कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर जल शपथ, भूमिपूजन, लोकार्पण, नर्सरी निर्माण, तथा पौधारोपण कार्य संपन्न हुए।
इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य जनसामान्य को जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण और पुनर्भरण के महत्व से जोड़ते हुए एक जन आंदोलन की भावना का विकास करना है।
TagsJaipur वंदे गंगाजल संरक्षणजन अभियान बनाजन-जन अभियानJaipur Vande Gangawater conservation became a public campaigna public campaignजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday
Next Story





