राजस्थान

Jaipur: नगरीय निकाय उपचुनाव 3 सितंबर को

Tara Tandi
2 Sept 2025 1:15 PM IST
Jaipur: नगरीय निकाय उपचुनाव 3 सितंबर को
x
Jaipur जयपुर । प्रदेश के भीलवाड़ा, जयपुर एवं टोंक जिलों में रिक्त हुए नगरीय निकायों में उपचुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई है ।
राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत भीलवाड़ा की गुलाबपुरा नगरपालिका के वार्ड संख्या 28, जयपुर की नगर निगम हेरिटेज वार्ड संख्या 63 और टोंक जिले की मालपुरा नगर पालिका के वार्ड संख्या 31,34 में आगामी 03 सितम्बर को मतदान होगा। इन क्षेत्रों में मतदान के चलते बुधवार को परक्राम्य लिखित अधिनियम के अंतर्गत अवकाश रहेगा जिससे क्षेत्र के मतदाता मतदान कर सकें।
Next Story