Jaipur: अज्ञात वहान ने शादी समारोह से लौट रहे युवकों को मारी टक्कर

जयपुर: कोटपूतली रोड पर कांकरिया मोड़ के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने चार युवकों को ले जा रही बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रोटी बैंक की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बानसूर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कोटपूतली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब ये युवक एक शादी समारोह में काम करके लौट रहे थे।
यह घटना कांकरिया में सुबह 2 बजे घटी: बानसूर के गिरोड़ी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह बाइक से पनियाला लौट रहे थे। इसी बीच कांकरिया के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर निशुल्क रोटी बैंक की मदद से सभी घायलों को बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कोटपूतली जिले के लिए रेफर कर दिया। दो की हालत ज्यादा गंभीर होने पर चारों को कोटपूतली जिला अस्पताल से जयपुर रेफर कर दिया गया। चारों उत्तर प्रदेश के निवासी थे। जो लोग शादियों में खानपान का काम करते हैं।





