राजस्थान

जयपुर: अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से एक्स आर्मी व्यक्ति को मारी टक्कर, मौके पे मौत

Admin Delhi 1
3 April 2022 6:20 PM IST
जयपुर: अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से एक्स आर्मी व्यक्ति को मारी टक्कर, मौके पे मौत
x

राजस्थान न्यूज़: मुरलीपुरा इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने आर्मी से रिटायर्ड व्यक्ति को टक्कर मारता हुआ निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) टीम की मदद से सबूत जुटाए। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच पडताल सडक दुर्घटना थाना पूर्व द्वारा की जा रही है।

एएसआई रघुनंदन ने बताया कि हादसे में प्रेम नगर माचेड़ा हरमाड़ा निवासी सीताराम (41) की मौत हो गई,जो आर्मी से रिटायर्ड जवान था। बताया जा रहा है कि वह रात करीब 1 बजे वह किसी काम से घर से निकला था, सुबह छह बजे उसकी लाश हाईवे पर 14 नंबर पुलिया के नीचे उतरते समय डिवाइडर के पास लहूलुहान हालत में उसकी लाश पड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। एम्बुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस के आशंका जताई है कि हाईवे पर पुलिया उतरते समय सीताराम डिवाइडर क्रॉस कर रहा होगा, इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना को लेकर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में लगी हुई है।

Next Story