राजस्थान
Jaipur: केंद्रीय मंत्री ने अलवर में जीएसटी बचत उत्सव के तहत निकाली पदयात्रा
Tara Tandi
5 Oct 2025 12:22 PM IST

x
Jaipur जयपुर । केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने अलवर शहर में जीएसटी बचत उत्सव के तहत भगत सिंह सर्किल से दो नंबर रोड होते हुए शहर के मुख्य बाजारों में आयोजित हुई पदयात्रा का शुभारंभ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। केंद्रीय मंत्री ने पदयात्र में व्यापारियों को सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कमी का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा व्यापारियों एवं आमजन को जीएसटी बचत उत्सव के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जीएसटी बचत उत्सव से संबंधित स्टीकर्स लगाए तथा लोगों को लोकल फॉर वोकल के तहत स्थानीय व स्वदेशी उत्पादों अपनाने के लिए प्रेरित किया।
केंद्रीय वन मंत्री श्री यादव ने जीएसटी बचत उत्सव पदयात्र के दौरान व्यापारियों व उपभोक्ताओं से संवाद कर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जीएसटी स्लैब में सरलीकरण करते हुए दरों में कमी की है। इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले, इसके लिए 22 से 29 सितंबर तक ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का आयोजन हुआ है, इससे आमजन में उत्साह का भाव परिलक्षित हुआ है।उन्होंने व्यापारी और दुकानदारों से जीएसटी दरों में कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की अपील है।
श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी सरलीकरण की घोषणा की थी। जिसके अनुसार 22 सितंबर से देश में अब जीएसटी की मुख्य रूप से दो दरें 5 और 18 प्रतिशत प्रभावी हो गई हैं। इस निर्णय से दैनिक जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, व्यापारी और उद्योग जगत सहित सभी वर्ग इस सरलीकरण लाभान्वित होंगे और उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा। उन्होंने ने आमजन से प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया है। नवरात्रि एवं त्यौहारी सीजन में देश में निर्मित वस्तुओं और उत्पादों की खरीद की जाए। इससे हमारे कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने मुख्य बाजार में दुकानदारों से जीएसटी सुधारों पर चर्चा की जिस पर व्यापारियों ने उत्साह दिखाते हुए जीएसटी स्लैब में सुधारों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का डबल धमाका बताया। एसी विक्रेता दुकानदारों सहित अन्य दुकानदारों ने कहा कि छुट की वजह से ऑफ सीजन में भी ग्राहक उत्साह के साथ एसी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिला प्रमुख श्री बलवीर छिल्लर, जिलाध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता व श्री महासिंह चौधरी सहित व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी विक्रेता एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहें।
TagsJaipur केंद्रीय मंत्रीअलवर जीएसटी बचत उत्सवतहत निकाली पदयात्राJaipur Union MinisterAlwar GST Savings Festivaltook out a foot march.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





