राजस्थान
Jaipur: केंद्रीय मंत्री ने आपातकालीन चिकित्सा तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक
Tara Tandi
11 May 2025 2:17 PM IST

x
Jaipur जयपुर । केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को जोधपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केंद्र में जिले के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मिलिट्री हॉस्पिटल , डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज , एम्स , रेलवे हॉस्पिटल सहित सभी प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सिंक्रोनाइज्ड रिस्पॉन्स और अत्याधुनिक चिकित्सा संसाधनों की तत्पर उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
’चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सभी मुख्य अस्पतालों में नियुक्त किए जाये नोडल अधिकारी’
केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए , जो संकट की स्थिति में समन्वय का कार्य करेंगे। साथ ही जिला प्रशासन से भी प्रत्येक अस्पताल के लिए एक - एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए ताकि प्रशासनिक और चिकित्सकीय समन्वय में कोई बाधा न आए।
उन्होने बैठक में विस्तार से मेडिकल इक्विपमेंट्स , रक्त की उपलब्ध यूनिट्स , बेड्स ,आईसीयू संसाधन और एम्बुलेंस सेवाओं की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी संस्थान किसी भी समय फुल अलर्ट मोड में रहकर कार्य करें। श्री शेखावत ने कहा , हमें हमारे पास उपलब्ध संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करते हुए कार्य करना है। संकट की घड़ी में हमारी एकजुटता और समन्वय ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
’जिला कलक्टर ने दी तैयारियों की विस्तृत जानकारी’
बैठक में जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि जिले में प्राकृतिक आपदा ,आक्रमण जैसी आपातकालीन स्थितियों के अनुरूप पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। सभी अस्पतालों के साथ लगातार मॉक ड्रिल और क्विक रिस्पॉन्स टीम्स को सक्रिय रखा गया है।
इस अवसर पर डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व कंट्रोलर डॉ. बीण्एसण् जोधा , एम्स जोधपुर के डायरेक्टर डॉ. जी.डी. पुरी , मिलिट्री हॉस्पिटल से कर्नल अबीर गोगोई व लेफ्टिनेंट कर्नल देशमुखए रेलवे हॉस्पिटल से डॉ. डॉ. एस.आर. बंकर , अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री जवाहर चौधरी , अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री सुरेन्द्र राजपुरोहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
’मीडिया से संवाद में दिया सशक्त संदेश’
मीडिया से संवाद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा , सीजफायर के बावजूद उल्लंघन की घटनाएं हो रही हैं , ऐसे में हमें अत्यधिक सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है।उन्होंने स्पष्ट किया कि श्शांति के प्रयासों के बीच यदि तनाव बढ़ता है तो हमें उसी स्तर की सैन्य व नागरिक तैयारियां रखनी होंगी जैसी युद्ध की परिस्थितियों में अपेक्षित होती हैं। श्री शेखावत ने कहा कि उन्होंने जोधपुरए फलौदीए जैसलमेर और बाड़मेर जैसे सीमावर्ती जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें की हैं ताकि एक एकीकृत रणनीति तैयार की जा सके।
TagsJaipur केंद्रीय मंत्रीआपातकालीन चिकित्सा तैयारियोंउच्च स्तरीय बैठकJaipur Union Ministeremergency medical preparednesshigh level meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





