राजस्थान
Jaipur : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह का निधन
Tara Tandi
15 March 2025 5:02 PM IST

x
Jaipur जयपुर: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह का रविवार को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से परिवार, समर्थकों और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव जमालपुर में किया जाएगा।
पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूपेंद्र यादव को फोन कर संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी दुख जताया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताई संवेदना
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर संवेदना प्रकट करते हुए लिखा, "प्रभु श्रीराम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
भूपेंद्र यादव के पिता के निधन की खबर मिलते ही भाजपा के कई सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता शोक जताने पहुंचे। पार्टी नेताओं ने उनके समाज और संगठन में दिए योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार, आज उनके पैतृक गांव जमालपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
TagsJaipur केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादवपिता कदम सिंह निधनJaipur Union Minister Bhupendra Yadavfather Kadam Singh passed awayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





