राजस्थान
Jaipur: केंद्रीय वन मंत्री ने किया भर्तृहरि बाबा के मेल का शुभारम्भ
Tara Tandi
30 Aug 2025 12:51 PM IST

x
Jaipur जयपुर । केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने आज भर्तृहरि बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने भर्तृहरि मेले का ध्वजा लहराकर शुभारम्भ किया। भर्तृहरि बाबा मेले के शुभारम्भ के दौरान स्थानीय विधायक एवं प्रतिपक्ष के नेता श्री टीकाराम जूली भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने भर्तृहरि मेले का शुभारम्भ कर संबोधित करते हुए कहा कि बाबा भर्तृहरि महाराज सीमाओं से परे जन-जन की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि भर्तृहरि बाबा द्वारा रचित पुस्तकें जीवन के सभी आयामों का संदेश देती है, जिसमें श्रंगार शतक व्यक्ति को सामाजिक जीवन को जीने, नीति शतक राजनीति को सुव्यवस्थित संचालित करने एवं ईश्वर प्राप्ति हेतु वैराग्य शतक लिखा जो मनुष्य को सार्थक जीवन जीने का संदेश देते हैं। वहीं चौथी पुस्तक ज्ञान शतक ने दुनिया को आध्यात्मिक का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सरिस्का में सरिस्का गेट कालीघाटी सडक के लिए 9 करोड रूपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अरावली की पहाडियों के पास लगते हुए शिव मंदिर श्रृंखला के विकास के लिए 100 करोड रूपये की बजट घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि बाबा भर्तृहरि क्षेत्र का विकास नियम-कायदों की पालना करते हुए कराया जाएगा।
वन मंत्री श्री संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में भर्तृहरि धाम क्षेत्र को पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन की तर्ज पर विकसित कर भक्तों की सुविधाओं में विस्तार करने की घोषणा की है जिसके पूर्ण करने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। भर्तृहरि धाम क्षेत्र की भूमि रूपांतरण का कार्य तेजी से प्रगतिरत है जो यथाशीघ्र पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि थानागाजी थैन्क्यू बोर्ड से कुशालगढ तक की सडक के पुनर्निमाण के लिए 20 करोड रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नीलकंठ महादेव जाने वाली टहला से गढराजोरगढ सडक की भी स्वीकृति जारी हो गई है।
मेला कमेटी ने अतिथियों को भर्तृहरि महाराज द्वारा रचित श्रंगार शतक, नीति शतक व वैराग्य शतक भेंट किए।
इस दौरान थानागाजी विधायक श्री कान्ती प्रसाद मीणा, थानागाजी नगर पालिका चैयरमैन श्री चौथमल सैनी, मालाखेडा प्रधान श्रीमती वीरमती देवी, उमरैण प्रधान श्री दौलतराम जाटव, जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता व श्री महासिंह चौधरी सहित अनेक प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
TagsJaipur केंद्रीय वन मंत्रीभर्तृहरि बाबा मेल शुभारम्भJaipur Union Forest MinisterBhartrihari Baba Mail inaugurationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





