राजस्थान

Jaipur: केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव व वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा रामगढ विधायक

Tara Tandi
15 Sept 2024 6:06 PM IST
Jaipur: केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव व वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा रामगढ विधायक
x
Jaipur जयपुर । केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर के रामगढ विधायक स्व. जुबेर खान के अलवर स्थित निवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देकर उनका का ढाढ़स बंधाया।
उल्लेखनीय है कि रामगढ विधायक श्री जुबेर खान का लम्बी बीमारी के पश्चात शनिवार 14 सितंबर को प्रातः देहांत हो गया था। इस दौरान जिला प्रमुख श्री बलबीर सिंह छिलर, महापौर श्री घनश्याम गुर्जर, रामगढ़ प्रधान श्री नसरू खान, जिलाध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता, श्री संजय नरुका, पं. जलेसिंह, श्री मोहित यादव, श्री संदीप दायमा,श्री सुखवंत सिंह, श्री इंद्र यादव सहित अनेक प्रबुद्ध व्यक्ति मौजूद रहें।
Next Story