राजस्थान
Jaipur : केंद्रीय वन मंत्री एवं वन राज्यमंत्री ने सिंदूर यात्रा रैली में की शिरकत
Tara Tandi
27 May 2025 11:02 AM IST

x
Jaipur जयपुर । केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने अलवर शहर में निकाली गई सिंदूर यात्रा रैली को शहीद स्मारक से तिरंगा झण्डा लहराकर रवाना किया। रैली में बडी संख्या में महिलाओं व युवाओं ने भाग लेकर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए। रैली अलवर में शहीद स्मारक से मन्नी का बड, पुलिस कंटोल रूम, बस स्टैण्ड होते हुए विवेकानन्द चौक (अशोका टाकिज) पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को उनके घर में घूसकर सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना भारत माता की तरफ गलत नजरों से देखने वाले देश के दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जवाब देना जानती है।
TagsJaipur केंद्रीय वन मंत्रीवन राज्यमंत्रीसिंदूर यात्रा रैलीशिरकतJaipur Union Forest MinisterMinister of State for ForestsSindoor Yatra Rallyparticipationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





