राजस्थान

Jaipur: केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री ने लिया अलवर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग

Tara Tandi
21 Feb 2025 10:47 AM IST
Jaipur: केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री ने लिया अलवर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग
x
Jaipur जयपुर । केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने अलवर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की जिसमें उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प की दिशा में कार्य करते हुए अलवर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने हल्दीना में लगे फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित किसानों से संवाद किया। किसानों ने बजट में किसान सम्मान निधि में वृद्धि करने, गेहूं की एमएसपी बढाने जैसी किसानों के हित में की गई अनेक घोषणाओं पर सरकार का आभार जताया। हल्दीना के ग्रामवासियों ने हल्दीना में बालिका सैनिक स्कूल की घोषणा किए जाने पर उनका अभिन्नदन कर आभार जताया। उन्होंने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में आकर अपना पंजीकरण कराने के साथ केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव का हल्दीना से लक्ष्मणगढ में श्रीराम आदर्श विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव में शिरकत करने के लिए जाते समय हल्दीना, बारा भडकोल, मौजपुर, हरसाणा व बिचगांवा सहित अनेक स्थानों पर बजट में जिले के लिए अनेक सौगातें दिलाने के लिए नागरिक अभिनन्दन किया। उन्होंने वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा एक पेड मां के नाम अभियान तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं को यथाशीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा ताकि आमजन को समयबद्ध रूप से इनका लाभ मिल सके।
Next Story