राजस्थान
Jaipur: केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री ने लिया अलवर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग
Tara Tandi
20 Feb 2025 8:07 PM IST

x
Jaipur जयपुर । केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने अलवर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की जिसमें उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प की दिशा में कार्य करते हुए अलवर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने हल्दीना में लगे फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित किसानों से संवाद किया। किसानों ने बजट में किसान सम्मान निधि में वृद्धि करने, गेहूं की एमएसपी बढाने जैसी किसानों के हित में की गई अनेक घोषणाओं पर सरकार का आभार जताया। हल्दीना के ग्रामवासियों ने हल्दीना में बालिका सैनिक स्कूल की घोषणा किए जाने पर उनका अभिन्नदन कर आभार जताया। उन्होंने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में आकर अपना पंजीकरण कराने के साथ केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव का हल्दीना से लक्ष्मणगढ में श्रीराम आदर्श विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव में शिरकत करने के लिए जाते समय हल्दीना, बारा भडकोल, मौजपुर, हरसाणा व बिचगांवा सहित अनेक स्थानों पर बजट में जिले के लिए अनेक सौगातें दिलाने के लिए नागरिक अभिनन्दन किया। उन्होंने वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा एक पेड मां के नाम अभियान तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं को यथाशीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा ताकि आमजन को समयबद्ध रूप से इनका लाभ मिल सके।
TagsJaipur केंद्रीय पर्यावरणवन मंत्री अलवर जिलेविभिन्न कार्यक्रमों भागJaipur Union EnvironmentForest Minister Alwar districtparticipation in various programsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





