राजस्थान
Jaipur: केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने आबूरोड में ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यक्रम में लिया भाग
Tara Tandi
21 April 2025 7:45 PM IST

x
Jaipur जयपुर । केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह सोमवार को सिरोही जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। उन्होंने आबूरोड़ स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में चल रहे पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित किया तथा देशव्यापी 'स्व सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण' अभियान शुरू किया।
कार्यक्रम में श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना के जवान और साधकों में फर्क नहीं है। सेना के जवान देश की रक्षा करते हैं, वहीं साधक तपस्या करके बुराइयों से दूर रहने का प्रयास करते है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक साधक में एक सैनिक और एक सैनिक में साधक विद्यमान रहता है। सैनिक और साधक दोनो एक बेहतरीन सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज की स्थापना के लिए कार्य करते हैं।
उन्होंने योग, अध्यात्म, सेना, अर्थव्यवस्था तथा आत्म सशक्तिकरण पर बात की। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मकुमारी संस्थान और भारतीय सेना के बीच एक एमओयू हस्ताक्षरित किया गया जिसके तहत सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा सेना के सेवानिवृत अधिकारी और जवानों के लिए हर माह स्व सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
इससे पहले रक्षा मंत्री ने संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया स्वागत—
केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के सोमवार को मानपुर हवाई पट्टी पहुचने पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अगवानी की तथा स्वागत किया। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, जिला प्रभारी मंत्री श्री के.के. बिश्नोई, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री ओटाराम देवासी, सांसद श्री लुम्बाराम चौधरी, आबू-पिंडवाड़ा विधायक श्री समाराम गरासिया, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
TagsJaipur केन्द्रीय रक्षा मंत्रीआबूरोड ब्रह्माकुमारी संस्थानकार्यक्रम लिया भागJaipur Union Defense MinisterAburoad Brahmakumari Instituteparticipated in the programजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





