राजस्थान

Jaipur: सदस्यता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता आज से घर-घर जाएंगे

Admindelhi1
17 Sept 2024 1:58 PM IST
Jaipur: सदस्यता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता आज से घर-घर जाएंगे
x
जिला पदाधिकारियों द्वारा बूथ पर जाकर घर-घर जनसंपर्क किया जाएगा

जयपुर: भाजपा सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार से भाजपाई घर-घर जनसंपर्क सदस्य बनाएंगे। 19 सितंबर तक प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं में यह कार्यक्रम एक साथ चलाया जाएगा। अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ.अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित भाजपा के प्रदेश से लेकर जिला पदाधिकारियों द्वारा बूथ पर जाकर घर-घर जनसंपर्क किया जाएगा।

सीएम भजनलाल शर्मा सांगानेर विधानसभा में बूथ पर जाकर जनसंपर्क करेंगे। सदस्यता दिलवाएंगे। भाजपा के सभी पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम तय कर दिए गए है। भाजपा वरिष्ठ नेताओं द्वारा विभिन्न बूथों पर संपर्क कर आमजन को सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। वहीं अभियान को लेकर बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर समीक्षा करेंगे।

इसके साथ ही महा जन संपर्क अभियान में प्रवास के दौरान शेष बचे बूथों पर जिला, मंडल पदाधिकारी व टोली के 2-2 सदस्यों की टीम बनाकर प्रवास कार्यक्रम तय करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह बगरू, मुकेश दाधीच किशनपोल, संतोष अहलावत रामगढ़, नारायण पंचारिया पोकरण, मोतीलाल मीणा कोटा देहात की पीपलदा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी श्रीगंगानगर, जितेंद्र गोठवाल खंडार, जाकर बूथ स्तर पर जनसंपर्क करेंगे। अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अरूण चतुर्वेदी सिविल लाइंस विधानसभा में अपने बूथ पर जनसंपर्क करेंगे।

Next Story